बार काउंसिल अध्यक्ष से मिले भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, क्षेत्रीय व सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा
सराईकेला, मई 25 -- आदित्यपुर,संवाददाता। भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह नई दिल्ली प्रवास के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह ने उन्हें पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। मां काली की स्मारिका देकर शुभकामनाएं प्रेषित की।मुलाकात के दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक, विधिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर चर्चा हुई। शैलेंद्र सिंह ने क्षेत्र की वर्तमान परिस्थितियों एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर भी विचार साझा किए। मनन मिश्रा ने भी शैलेंद्र सिंह को शुभकामनाएं देते हुए सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय बने रहने की बात कही।फोटो यह भी पढ़ें- वरिष्ठ अधिवक्ता लिपिक के निधन पर शोक : बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष से मिलते शैलेन्द्र।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.