मुजफ्फर नगर, जनवरी 28 -- जनपद न्यायालय परिसर में बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के सदस्य पद के लिए दो दिवसीय चुनाव में बुधवार को अंतिम दिन कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान संपन्न हुआ। दूसरे दिन मुजफ्फरनगर में 1263 वकीलों ने मतदान किया। उधर बुढ़ाना में 110 व जानसठ में 146 वकीलों ने मतदान किया। बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य पद के लिए मुजफ्फरनगर से करीब छह प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें पूर्व विधायक एवं पूर्व सदस्य शाहनवाज राणा, सानुज मलिक , प्रदीप मलिक, योगेश मलिक , अनिमेश व विनेश पुरी आदि शामिल हैं। चुनाव कराने के नामित पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश रवि कुमार दिवाकर ने शांति पूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न कराया। इस चुनाव में अंतिम दिन मुजफ्फरनगर के 1263 वकीलों ने मतदान किया। जबकि बुढ़ाना में 110 वकीलों ने वोट डाले। जानसठ। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदे...