बरेली, अप्रैल 2 -- बार के चैंबरो की साफ सफाई, बार कोष की पारदर्शिता, आय-व्यय के ब्यौरा की मांग को लेकर बरेली बार के कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना मध्धम ने कचहरी पर सांकेतिक धरना दिया। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य राहुल सक्सेना मध्यम ने बताया कि अधिवक्ताहित से संबंधित मांगपत्रों के निस्तारण न होने के विरोध में उन्होने एकदिवसीय सांकेतिक मौन धरना दिया है।इस धरना में बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर अपना हमें समर्थन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...