बार और बेंच के बीच सामंजस्य बनाए रखने पर दिया जोर
जौनपुर, जून 6 -- मछलीशहर, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील सभागार में शुक्रवार को आयोजित परिचय समारोह में नव नियुक्त उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने कहा कि अधिवक्ता और अधिकारियों की जनता तथा वादकारियों के प्रति जवाबदेही होती है। उनका प्रयास रहेगा कि बार और बेंच के बीच हमेशा सामंजस्य बना रहे, जिससे किसी प्रकार का गतिरोध उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि वादकारियों के हितों की रक्षा और जनता को सुलभ एवं त्वरित न्याय दिलाना बार और बेंच की सर्वोच्च प्राथमिकता है। समारोह में प्रभारी तहसीलदार हुसैन अहमद, राज कुमार सोनकर तथा शुभम कुमार गौतम मौजूद रहे। अधिवक्ता दिनेश चंद्र सिन्हा ने अधिकारियों को तहसील की परंपराओं से अवगत कराया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव ने अधिकारियों का स्वागत करते हुए कहा कि अधिवक्ता संघ को उनसे काफी अपेक्षाएं हैं। संचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.