औरंगाबाद, जनवरी 31 -- औरंगाबाद व्यवहार न्यायालय के प्रधान जिला जज राजकुमार वन की सेवानिवृत्ति पर शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के पुस्तकालय में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिला विधिज्ञ संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की वहीं संचालन महासचिव जगनारायण सिंह ने किया। जिला विधिक संघ, औरंगाबाद के अध्यक्ष, महासचिव और कार्यसमिति सदस्यों ने शॉल, बुके, मोमेंटो और माला देकर स्वागत किया। उनके 17 महीने के कार्यकाल की सराहना भी की। कहा गया कि व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद के 32वें प्रधान जिला जज राजकुमार वन ने 4 सितंबर 2024 को पदभार ग्रहण किया था। उनके कार्यकाल में बार एवं बेंच के बीच समन्वय रहा जो बेहतर कदम था। व्यवहार न्यायालय, औरंगाबाद में बड़ी संख्या में लंबित वादों तथा लोक अदालत में भी बड़ी संख्या में सुलहनीय ...