पाकुड़, जनवरी 2 -- पाकुड़। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिवाकर पांडे ने शुक्रवार को व्यवहार न्यायालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में बैठक की। बैठक में बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता, न्यायिक पदाधिकारी मौजूद रहे। पीडीजे ने अधिवक्ताओं से परिचय लिया, इसके बाद सभी अधिवक्ताओं को स्वयं पुष्पगुच्छ देकर अभिनंदन किया। सभी अधिवक्ताओं ने भी सामूहिक रूप से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश का स्वागत किया। पीडीजे ने कहा कि बार और बेंच एक सिक्के के ही दो पहलू हैं और न्यायिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में और तंदुरुस्त करने में बार और बेंच की समान भागीदारी अहमियत रखती है। इसलिए न्यायिक कार्यवाही को बार और बेंच को मिलकर आगे बढ़ाना है। जो भी सहयोग होगी बेंच की ओर से बार एसोसिएशन को भरपूर मदद की जाएगी। यदि किसी प्रकार की कोई कठिनाई आती है तो बार एसोसिएशन के अधिवक्ता गण बेहि...