मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के चुनाव अधिकारियों की आवश्यक मीटिंग उदयवीर सिंह पेरिया एड. की अध्यक्षता में हुई, जिसमें चुनाव अधिकारीगण ललित कुमार शर्मा, रमेशचन्द गोयल, ज्ञानेन्द्र कुमार त्यागी, रियाज हसन राठी, धर्मेन्द्र कुमार पुण्डीर, सरब सिंह, कैलाश चन्द, मनोज सौदाई, सत्येश्वर तोमर एड. उपस्थित रहे। एल्डर कमेटी के चैयरमेन नासिर अली व हासानन्द शर्मा सिनियर एड. के दिशा-निर्देश उपरान्त प्रस्ताव पारित किए गये, जिनमें जिन अधिवक्ताओं का फोटो मतदाता सूचि में चस्पा नही है वह अपना फोटो मतदाता सूची पर तुरन्त चस्पा करा दें। चुनाव के नामांकन व चुनाव प्रक्रिया के आवश्यक निर्देश व नियमो को अतिंम रूप दिया गया। चुनाव अधिकारी उदयवीर पोरिया ने नामांकन व चुनाव प्रक्रिया के नियम की जानकारी देते हुए बताया कि नामांकन पत्र का मूल्य रूपये 20...