मुजफ्फर नगर, जून 22 -- बार एसोसिएशन ने बैठक कर रजिस्ट्री कार्यालयों में लागू डिजिटल योजना के विरोध कामबंद हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया। सोमवार को हुई बैठक में बार के सभी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों और स्टाम्प विक्रेताओं ने एकमत से हड़ताल को अनिश्चितकाल तक जारी रखने का निर्णय लिया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सुरेश पाल सिंह वर्मा और महासचिव सुभाष राठी ने बताया कि पूर्व में जिस तरह से संपूर्ण कलमबंद हड़ताल जारी थी उसी स्थिति को आगे भी बरकरार रखा जाएगा। बैठक में मौजूद सभी सदस्यों की राय थी कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं हो जाता, तब तक न्यायिक कार्य पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन रजिस्ट्री नियमावली पर , 23 से 27 जून तक रजिस्ट्री कार्य का बहिष्कार बार पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि कोई नया निर्णय लिया जाता ...