बार एसोसिएशन से मांगा सहयोग
पीलीभीत, जून 20 -- पीलीभीत। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को कठोरतम दंड दिलाने के लिए तीनों बार एसोसिएशन से सहयोग के लिए राष्ट्रीय हनुमान दल ने आग्रह पत्र सौंपा। दल के पदाधिकारियों ने जिला संयुक्त बार एसोसिएशन, जिला सेंट्रल बार एसोसिएशन और जिला सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों से निवेदन किया कि ऐसे जघन्य अपराध के आरोपी को बचाने के लिए अधिवक्ता पैरवी न करें। अभियोजन पक्ष की कड़ी पैरवी में बार एसोसिएशन अपना सहयोग प्रदान करे, ताकि दोषी को त्वरित गति से कठोरतम दंड मिल सके। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने में बार एसोसिएशन आगे आए। आग्रह पत्र देने वालों में जिला संरक्षक स्वतंत्र देवल, जिलाध्यक्ष जगदीश सक्सेना, हरिपाल यादव, अमित गुप्ता, रामानुज अवस्थी व आदित्य ओझा रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.