एटा, मार्च 26 -- बार एसोसिएशन सभागार में आयोजित ईद मिलन समारोह आपसी सौहार्द, एकता और भाईचारे का प्रतीक बनकर सामने आया। मुख्य अतिथि के रूप में आए जुनेद मियां ने कहा कि भारत की पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहजीब है, जहां सभी धर्मों के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाते हैं। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह शाक्य ने बताया कि अधिवक्ताओं द्वारा एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है। इससे पूर्व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था और अब ईद मिलन समारोह आयोजित कर समाज में एकता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है। सेवानिवृत्त तहसीलदार जमशेद आलम, कार्यक्रम का संचालन सचिव वेद प्रकाश यादव एडवोकेट, बलवीर सिंह यादव, ओम हरि सक्सेना, प्रताप सिंह राठौर, महेंद्र पाल कश्यप, मेघ सिंह शाक्य, वासुदेव सिंह शाक्य, जय कुमार शाक्य, शिवांग दुबे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्ता...