काशीपुर, अगस्त 1 -- काशीपुर। बार एसोसिएशन काशीपुर के सचिव यशवंत चौहान समेत अन्य अधिवक्ताओं के खिलाफ मारपीट, धमकी, वाहन क्षतिग्रस्त करने और चेन छीनने के आरोप में आईटीआई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर बार एसोसिएशन में रोष व्याप्त है। जसपुर निवासी अधिवक्ता हरगोविंद सिंह की तहरीर पर आईटीआई पुलिस ने बार एसोसिएशन के सचिव यशवंत चौहान, अंकित त्यागी व अन्य के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3) और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। तहरीर में आरोप है कि 1 जुलाई 2026 को एसडीएम कोर्ट परिसर में पहले उनके भाई अधिवक्ता धर्मेंद्र के साथ विवाद हुआ। यह भी पढ़ें- बार एसोसिएशन का कार्य बहिष्कार, एफआईआर रद्द करने की मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...