गंगापार, मार्च 19 -- बार एसोसियशन मेजा के इकाई के अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए आयोजित होने वाले चुनाव की अधिसूचना सूचना अधिकारी आनंद पांडेय ने जारी कर दिया। बताया कि अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए नामांकन 23 व 24 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक होगा। नामांकन पत्रों की जांच 25 मार्च को सुबह 11 से तीन बजे तक। नाम वापसी 26 मार्च को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 26 मार्च को शाम चार बजे, मतदान 10 मई को सुबह नौ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक, इसके बाद मतगणना का कार्य होगा, इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। नामांकन पत्र में नाम पिता का नाम सहित अन्य जानकारी को भरते समय सीओपी नंबर डालना अनिवार्य है, मतदान के समय मतदाता अधिवक्ताओं को सीओपी नंबर साथ लाना अनिवार्य है। निवार्चन अधिकारी ने ...