अयोध्या, दिसम्बर 20 -- अयोध्या। बार एसोसिएशन फ़ैजाबाद के चुनाव के लिए मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया गया है। कुल 3088 मतदाता बार एसोसिएशन के विभिन्न 12 पदों के लिए पदाधिकारियो का चुनाव करेंगें। फ़िलहाल अभी इस मतदाता सूची पर आपत्ति आमंत्रित की गई है। आपत्तियां आने के बाद मतदाता सूची संशोधित की जाएगी। चुनाव अधिकारी घनश्याम उपाध्याय ने बताया कि देर शाम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इस पर आपत्ति के बाद संशोधन होगा और सोमवार 21 दिसंबर से नामांकन शुरू होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...