लखनऊ, अप्रैल 15 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने लखनऊ बार एसोसिएशन की एलडर्स कमेटी को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। न्यायालय ने यह आदेश स्थानीय अधिवक्ता सोनी शर्मा की ओर से दाखिल उस जनहित याचिका पर दिया, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आलोक में बार एसोसिएशनों में महिला पदाधिकारियों की भागीदारी काम से काम 30 प्रतिशत सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है। याचिका में कहा गया कि लखनऊ बार एसोसिएशन के चुनाव 23 अप्रैल को होने हैं लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के उक्त आदेश के अनुपालन के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया है। सुनवायी कर रही न्यायमूर्ति राजन रॉय व न्यायमूर्ति मंजीव शुक्ला की खंडपीठ ने भी पाया कि एलडर्स कमेटी की ओर से चुनाव के संबंध में जारी प्रस्ताव में इस संबंध में कुछ भी नहीं कहा गया है। न्यायालय ने लखनऊ बार एसोसिएशन को नोटिस जारी करने ...