चाईबासा, अप्रैल 16 -- चाईबासा। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती बार एसोसिएशन चाईबासा में बुधवार को मनाई गई। मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर हम सभी अधिवक्ताओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने जुल्म और अन्याय के खिलाफ सभी को लड़ना सिखाया। एसोसिएशन के महासचिव अधिवक्ता फादर अगस्तिन कुल्लू ने कहा कि डॉ.भीमराव अंबेडकर हम सभी अधिवक्ताओं के मार्गदर्शक हैं। उन्होंने समाज के दबे-कुचले लोगों के लिए लड़ाई लड़ी एवं उनका हक एवं अधिकार दिलाया। मौके पर बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज, अधिवक्ता राजाराम गुप्ता, किरण बोईपाई, दुर्योधन गोप ने डॉ अंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। यह भी पढ़ें- जयंती पर बाबा साहेब को किया याद इस अवसर पर अधिवक्ता विमल विश्वकर्मा, आशीष सिन्हा, लक्ष्मी सिंकू, बसंती देवगम, अन...