कटिहार, फरवरी 13 -- बारसोई। निज प्रतिनिधि गुरुवार को कटिहार पहुंचकर बार एसोसिएशन बारसोई का एक शिष्टमंडल जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी से मिले। जिसका अगवाही जदयू नेता ख्वाजा शाहिद एवं अधिवक्ता मोहम्मद इफ्तेखार, तोहिद अहमद, मोहम्मद अबरार कर रहे थे। ख्वाजा शाहिद ने जिला पदाधिकारी को अवगत कराते हुए कहा कि बारसोई अनुमंडल में व्यवहार न्यायालय कारागार एवं भवन निर्माण हेतु एवं बारसोई में प्रशासनिक एवं न्यायिक व्यवस्था हेतु भवन निर्माण कारागार निर्माण एवं न्यायाधीश का आवासीय निर्माण मूलभूत सुविधा हेतु आग्रह किया गया। बार एसोसिएशन के अधिवक्ता इफ्तिखार आलम ने जिला पदाधिकारी को पत्र के माध्यम से स्थिति अवगत कराया। साथ ही जल्द से जल्द न्यायालय का भवन बनाने की मांग की गई है। जिला पदाधिकारी ने आश्वासन दिया कि तीन दिनों के भीतर समुचित कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.