बरेली, जून 30 -- बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बरेली दौरे के दौरान बार अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडेय ने जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया। बार अध्यक्ष मनोज हरित और सचिव दीपक पांडेय में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में अधिवक्ताओं के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करने, अधिवक्ताओ के चैंबर, लाइब्रेरी, आडिटोरियम में आवश्यक सुविधाओं को विशेष अनुदान देने और कचहरी परिसर में पार्किंग का निर्माण कराने की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...