बिजनौर, मार्च 6 -- मोहल्ला नई सराय में चांद मस्जिद के पास सरफराज एडवोकेट के आवास पर क्षेत्रीय बार एसोसिएशन की ओर से रोजा ईफ्तारी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बार के संरक्षक अनिल शर्मा एडवोकेट ओर अध्यक्ष आरके आर्य एडवोकेट ने कहा कि पिछले वर्ष की भांति इस बार भी हिन्दू मुस्लिम की एकता अखंडता को ध्यान में रखते हुए रोजा इफ्तारी कराई गई। जिसमें अधिवक्ताओं ने साथ में मिलकर रोजा इफ्तारी की। आपस में मिलकर एक दूसरे परिवारों के लिए दुआ की। इस अवसर पर रोजा इफ्तारी में संरक्षक अनिल शर्मा एडवोकेट, प्रमोद कौशिक, अध्यक्ष आरके आर्य एडवोकेट, महासचिव अलीखान, कनिष्क उपाध्यक्ष शहवाज एडवोकेट, कोषाध्यक्ष सुनील कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष विवेक राज सोनी एडवोकेट, नबील एडवोकेट, फरहाज तनवीर एडवोकेट, मोहमद तालिब खान एडवोकेट, अनिल कुमार एडवोकेट रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...