अयोध्या, दिसम्बर 3 -- अयोध्या संवाददाता। प्रभारी जनपद न्यायाधीश सुरेंद्र मोहन सहाय ने कहा कि न्यायाधीश के कार्य से कठिन वकालत का पेशा है। कलम का पुजारी,न्याय का पुजारी एक अधिवक्ता ही है,उसके बिना न पहले कभी न्याय हुआ है और न वर्तमान में संभव है। भविष्य में हो पाएगा, यह भी असंभव है। वह बुधवार को कचहरी स्थित आचार्य नरेंद्र देव सभागार में बार एसोसिएशन की तरफ से आयोजित अधिवक्ता दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता पूरी रात मेहनत करके अपने केस की तैयारी करता है और किसी कारण अदालत में सुनवाई नहीं हो पाती तो उसे फिर पूरा केस तैयार करना पड़ता है,लेकिन व्यवधान होने पर भी वह बड़े अदब से अदालत से लौट जाते हैं। उन्होंने विधि व्यवसाय को दुनिया का सबसे कठिन व्यवसाय बताते हुए अधिवक्ता दिवस की बधाई दी। इसके पूर्व मु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.