लखीसराय, मार्च 8 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला विधिज्ञ संघ में आगामी चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में शनिवार को जिला विधिज्ञ संघ की ओर से एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई। जारी सूचना के अनुसार संघ के सभी सदस्यों को अवगत कराया गया है कि 12 मार्च 2026 को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान कराया जाएगा। सूचना में बताया गया है कि चुनाव को देखते हुए संघ भवन के प्रवेश द्वार तथा संघ भवन के अंदर और बाहर विभिन्न प्रत्याशियों द्वारा पर्चा-पोस्टर चिपकाए गए हैं। इन पोस्टरों के कारण परिसर में अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इसे ध्यान में रखते हुए संघ की ओर से सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने पोस्टर और प्रचार सामग्री को समय रहते हटा लें। जिला विधिज्ञ संघ द्वारा स्पष्ट रूप स...