बरेली, मार्च 10 -- मीरगंज, संवाददाता। बार एसोसिएशन के विभिन्न पदों पर नामांकन पत्रों की चुनाव अधिकारी देवेश कुमार शर्मा एवं सहायक चुनाव अधिकारी जयदीप सिंह गंगवार ने सोमवार को जांच की। चुनाव अधिकारी ने नामांकन पत्र में त्रुटि मिलने पर उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश चंद्र को नामांकन पत्र निरस्त कर दिया। जबकि चार प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया। एक प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया लेकिन दूसरे उम्मीदवार को समर्थन दे दिया। अध्यक्ष पद पर नामांकन कराने वाले प्रियेंद्र सिंह व मजहर हुसैन ने, महासचिव पद पर भगवान सिंह, मोर सिंह और सहसचिव पद के प्रत्याशी अशोक कुमार ने नाम वापस ले लिया है। पूर्व अध्यक्ष सतीश चंद्र ने खुद मैदान से हटते हुए महासचिव पद पर हरीश कुमार को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। चुनाव अधिकारी ने बताया नाम वापसी के बाद अध्यक्ष पद पर हबी...