अयोध्या, जून 26 -- बीकापुर, संवाददाता। तहसील बार एसोसिएशन बीकापुर के कार्यकारिणी के चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। मतदान से एक दिन पहले शुक्रवार को पूरे तहसील परिसर में प्रत्याशियों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी। अधिवक्ताओं से जनसंपर्क, तख्तों पर बैठकों और व्यक्तिगत मुलाकातों का दौर पूरे दिन चलता रहा। निर्वाचन अधिकारी अवधराम यादव ने बताया कि शनिवार, पूर्वाह्न 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतदान कराया जाएगा। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से मतगणना शुरू होगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चुनाव में 118 अधिवक्ता मतदाता सात प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। बार एसोसिएशन की 18 सदस्यीय कार्यकारिणी के गठन के लिए हो रहे चुनाव में सबसे अधिक मुकाबला अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और मंत्री पद पर देखने को मिल रहा...