गोरखपुर, अप्रैल 2 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता दीवानी कचहरी बार एसोसिएशन चुनाव के मतगणना के दौरान बुधवार की रात बवाल हो गया। अधिवक्ताओं के दो गुटों ने मतगणना स्थल पर ही एक-दूसरे पर हमला कर दिया। सूचना पर अंदर गई पुलिस ने किसी तरह से हालात पर काबू पाया।निर्वतमान अध्यक्ष भानु प्रकाश पांडेय की तहरीर पर कैंट थाने में निर्वतमान महामंत्री और वर्तमान में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी गिरिजेश मणि सहित अन्य लोगों पर हत्या की कोशिश, मारपीट, लूट, धमकी देने सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। वहीं, गिरिजेश ने भी कैंट थाने में तहरीर दी है। खबर है कि दो अन्य अधिवक्ताओं ने भी मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के मुताबिक, बुधवार को बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव था। दिन में मतदान के बाद शाम में म...