उन्नाव, दिसम्बर 29 -- बांगरमऊ। स्थानीय बार एसोसिएशन चुनाव की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई। निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी और सहायक निर्वाचन अधिकारी गिरीश अग्निहोत्री की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया पूरी हुई। अध्यक्ष पद पर नरेंद्र नाथ बाजपेयी व रामभरोसे वर्मा ने पर्चा दाखिल किया। महामंत्री पद पर राजमणि हंस, रमेश द्विवेदी और वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रतीक कटियार, सहायक उपाध्यक्ष हरिओम दीक्षित, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पर सर्वोत्तम अवस्थी, कोषाध्यक्ष पद पर मुज्जमिल अहमद ने नामांकन कराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कनिष्ठ उपाध्यक्ष, सहायक उपाध्यक्ष,कोषाध्यक्ष पर एक एक नामांकन होने से निर्विरोध निर्वाचन होना तय हो गया। चुनाव अधिकारी श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि नामांकन पर आपत्तियां का निस्तारण 30 दिसंबर को किया जाएगा। 31 दिसंबर को नाम वापसी व प्रकाशन किया जाए...