लखीमपुरखीरी, फरवरी 3 -- तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनाव अधिकारी द्वारा कार्यक्रम की घोषणा करते ही सरगर्मियां तेज हो गई है। मुख्य चुनाव अधिकारी रामखिलावन मिश्रा और जेष्ठ समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र नाथ गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देकर बताया कि कुल 22 पदों पर चुनाव होना है जिसमें 3 फरवरी को 10 से 3 बजे तक नामांकन के बाद 4 बजे तक आपत्ति निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी। 4 फरवरी को 10 बजे से 2 बजे तक नाम वापसी लिए जाएंगे जिसके बाद उम्मीदवारों की फाइनल सूची जारी की जाएगी। मतदान 7 फरवरी सुबह 10 बजे से 4 बजे तक होगा। उसी दिन मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.