गोरखपुर, मार्च 16 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट कार्यकारिणी चुनाव के लिए दाखिल 99 पर्चे में 96 पर्चे वैध पाए गए। स्कूटनी के बाद वैध पर्चो की घोषणा की गई। एक प्रत्याशी ने अपना पर्चा वापस ले लिया था। अध्यक्ष पद पर दस, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सात, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से ऊपर) 12, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से कम) पद पर दस, मंत्री पद पर दस, संयुक्त मंत्री प्रकाशन पद पर चार, वरिष्ठ कार्यकारिणी पद पर दस, कोषाध्यक्ष पद पर सात, संयुक्त मंत्री पद पांच, संयुक्त मंत्री पुस्कालय पद पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...