पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, कार्यालय प्रतिनिधि। जिला अधिवक्ता संघ पूर्णिया के चुनाव को लेकर सोमवार को नामांकन प्रक्रिया के बीच 20 अधिवक्ताओं ने एनआर कटाया, जबकि कई महत्वपूर्ण पदों के लिए उम्मीदवारों ने औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। इससे चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवारों ने नामांकन किया वहीं लाइब्रेरियन के लिए एक, ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए एक, सीनियर मेंबर के लिए एक और सहायक सचिव के लिए एक उम्मीदवार ने पर्चा दाखिल किया। हालांकि कई अन्य संभावित प्रत्याशी अभी भी स्थिति का आकलन कर रहे हैं और आने वाले दिनों में नामांकन दाखिल करने की तैयारी में हैं। इस बार चुनाव में कुल 1280 अधिवक्ता मतदाता हिस्सा लेंगे, जिससे हर वोट की अहमियत काफी बढ़ गई है। उम्मीदवार व्यक्तिगत संपर्क और आपसी संबंधों के सह...