शामली, जनवरी 6 -- बार एसोसिएशन कैराना के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज गया है। एल्डर कमेटी ने चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत 16 जनवरी को मतदान और इसी दिन मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को एल्डर कमेटी के सत्यवीर सिंह शर्मा, ब्रह्मपाल सिंह चौहान, ब्रह्म सिंह, चौधरी रियासत अली, ओम प्रकाश चौहान व शगुन मित्तल एडवोकेट ने बार एसोसिएशन कैराना की वर्ष 2026 की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनावी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, सह सचिव प्रशासनिक, सह सचिव पुस्तकालय, कोषाध्यक्ष, वरिष्ठ सदस्यगण एवं कनिष्ठ सदस्यगण पदों पर आठ जनवरी और नौ जनवरी को प्रात: 11 बजे से दोपहर दो बजे तक बार भवन में नामांकन पत्रों की खरीदारी एवं जमा किए जाएंगे। 12 जनवरी की प्रात: 11 बजे से दोपहर एक बजे तक नामा...