मुजफ्फर नगर, फरवरी 26 -- बुढ़ाना। बार एसोसिएशन बुढ़ाना की नई कार्यकारिणी के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। हाउस की मीटिंग में ऑडिट रिपोर्ट पेश होने के बाद चुनाव अधिकारी और सहायकों को नियुक्त किया गया है। तहसील परिसर स्थित बार सभागार में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। जिसमें बार एसोसिएशन के ऑडिटर ईश्वर दयाल संगल और सहायक ऑडिटर अंकित शर्मा ने गत वर्ष की ऑडिट रिपोर्ट पेश की। ऑडिट रिपोर्ट को सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया। जिसके बाद सर्वसम्मति से चुनाव अधिकारी को नियुक्त किया गया। बार अध्यक्ष विनोद त्यागी ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चुनाव हेतु अधिवक्ता हरबीर सिंह को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। शीघ्र ही चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी जाएगी। चुनाव अधिकारी नियुक्त होते ही बार में अध्यक्ष और महासचिव पद के लिए दौड़ भाग शुरू हो गई है। नई...