बार एसोसिएशन के ईद मिलन में जुटे अधिवक्ता
अयोध्या, मार्च 24 -- भेलसर, संवाददाता। बार एसोसिएशन तहसील रुदौली में द्वारा बार सभागार में ईद मिलन का कार्यक्रम अध्यक्ष चौधरी अजीमुद्दीन एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि रहे उप जिलाधिकारी रुदौली संतोष कुमार ने कहा कि ईद का पर्व त्याग एवं समर्पण का होता है रमजान के माह में लोग संयम शांति अनुशासन का पालन कर एक माह रोजा रख कर इबादत करते है, तब ईद आती है जिससे परस्पर प्रेम उत्साह और सुख की अनुभूत होती है। नगर पालिका परिषद रुदौली के अध्यक्ष अध्यक्ष जब्बारअली ने दिल की गहराइयों से ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि सभी लोग त्योहारों को मिलजुल कर मनाए तो उसकी अलग शान होती है। मोहम्मद फहीम खां,उमाशंकर जायसवाल ,अली मियां, उपाध्यक्ष राम मनोरथ वर्मा, महामंत्री अमर सिंह यादव, कोषाध्यक्ष बालेन्दु सिंह मौजूद रहे। संचालन अधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.