बाराबंकी, मई 22 -- बाराबंकी। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का परिणाम शुक्रवार देर शाम घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष पद पर रमन लाल द्विवेदी ने 903 मत पाकर शानदार जीत दर्ज की। वे अपने प्रतिद्वंद्वी नरेश सिंह को 297 मतों से पराजित किया। जबकि महामंत्री पद पर प्रदीप श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर दिलीप गुप्ता विजयी घोषित किए गए। दो वरिष्ठ कार्यकारणी महिला सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुईं। पूरे दिन चली मतगणना के दौरान हर राउंड में बदलते रुझानों ने अधिवक्ताओं की धड़कनें बढ़ाए रखीं और देर शाम अंतिम परिणाम आने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिला बार के सभागार में शुक्रवार की सुबह नौ बजे शुरू हुई, जो रात्रि 10.20 मिनट पर रिजल्ट घोषित किया। मतगणना में शुरुआत से ही कांटे की टक्कर देखने को मिली। अध्यक्ष और महामंत्री समेत कई महत्वपूर्ण पदों पर ...