कन्नौज, मार्च 30 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पुरानी गल्ला मंडी स्थित उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के कैंप कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता लालू ने कहा जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू का बार एसोसिएशन की अध्यक्ष पद पर निर्वाचन स्थानीय वकीलों के लिए गर्व की बात है। वह ईमानदारी, मेहनत और न्यायप्रियता के प्रतीक हैं। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बार एसोसिएशन और मजबूत होगा तथा वकीलों के हितों की बेहतर तरीके से रक्षा होगी। बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव जीतू ने कहा मुझे इस पद पर चुने जाने पर सभी साथियों का आभार। वह बार एसोसिएशन को और अधिक सक्रिय, पारदर्शी तथा सदस्यों के हितों की र...