गोरखपुर, मार्च 31 -- गोरखपुर। बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट का चुनाव बुधवार को होगा। मतदान एसोसिएशन सभागार में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक होगा। इस चुनाव में कुल 3643 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। यह जानकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राधेश्याम पांडेय ने दी। उन्होंने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल सात बूथ बनाए गए है। मतदान में भाग लेने के लिए मतदाताओं को मूल सीओपी लाना अनिवार्य होगा। बैठक में हरिप्रकाश मिश्र, महेंद्र प्रताप सिंह, रामजीत यादव, नरसिंह शर्मा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...