शामली, जून 20 -- उच्च न्यायालय के 33 प्रतिशत महिलाओं को प्रतिनिधित्व देने के आदेश के अनुपालन में बार भवन में सात महिला अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन कार्यकारिणी में सदस्य पद की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को बार भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में नामित सदस्य पद के लिए सूजी देवी, एकता निर्वाल, मीनू कुमारी, रितु धिरयान, सादमा, कुमारी मानवी और कुमारी रंजन गर्ग को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जनपद न्यायाधीश इंद्रप्रीत सिंह जोश, परिवार न्यायालय प्रधान न्यायाधीश ब्रजेश कुमार शर्मा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुरेंद्र कुमार राय, अशोक भारतेन्द्र, सिविल जज सीनियर डिवीजन गंधर्व पटेल, सिविल जज जूनियर डिवीजन शिल्पा जैन, बार एसोसिएशन अध्यक्ष ईशपाल सिंह, महासचिव सरवेज जंग, कोषाध्यक्ष प्रदीप शर्मा, इंतजार अहमद, शगुन मित्तल, नीरज चौहान आदि मौजूद...