बदायूं, जनवरी 29 -- बदायूं। तहसील बार एसोसिएशन सदर का चुनाव बुधवार को चुनाव अधिकारी सतीश चंद्र की देखरेख में संपन्न हुआ। चुनाव में अध्यक्ष राजेंद्र सिंह यादव, महासचिव शिशुपाल सिंह यादव, उपाध्यक्ष शैलेंद्र मिश्रा, सह सचिव विवेक पटेल निर्वाचित हुये। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का साथी अधिवक्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। नव निर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों के लिये कार्य करेंगे। अधिवक्ताओं को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...