हरदोई, जनवरी 31 -- शाहाबाद। शाहाबाद बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव-2026 की तैयारियां एल्डर कमेटी द्वारा तेज़ी से की जा रही हैं। बीते दो दिनों तक चली नामांकन प्रक्रिया के बाद शनिवार को पर्चा वापसी और नामांकन पत्रों की जांच पूरी की गई। इसके बाद विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो गई। अध्यक्ष पद के लिए अधिवक्ता उमेश कुमार और विमलेश सिंह लोधी के बीच सीधा मुकाबला होगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर खुर्शीद अली खां, गिरीन्द्र प्रकाश मिश्रा और संत कुमार सिंह मैदान में हैं। महामंत्री पद के लिए अनिल कुमार शुक्ला और बलराम दीक्षित, जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार वर्मा तथा हसनैन वारसी के बीच चुनाव होगा। इसके अलावा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर हरिनाम सिंह यादव, संयुक्त मंत्री पद पर आशीष पांडेय व दुर्गेश कुमार अवस्थी, वरिष्ठ सदस्य पद पर कृष्ण कुमार...