शाहजहांपुर, जनवरी 8 -- तहसील जलालाबाद बार एसोसिएशन चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। अधिवक्ताओं में चुनाव को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है। अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में हैं, जबकि महासचिव और कोषाध्यक्ष पद पर दो-दो उम्मीदवारों के बीच मुकाबला होगा। चुनाव अधिकारी अवधेश कुमार श्रीवास्तव और सहायक चुनाव अधिकारी भुवनेश्वर सिंह के अनुसार नामांकन प्रक्रिया छह दिसंबर को शुरू हुई थी, जो बुधवार को अपराह्न तीन बजे तक चली। अध्यक्ष पद के लिए अनिल कुमार पाठक, सुभाष चंद्र मिश्रा, ओमप्रकाश सक्सेना और ऋषिपाल सिंह यादव ने नामांकन कराया है। महासचिव पद पर आनंदपाल सिंह और अमित परमार के बीच मुकाबला होगा। कोषाध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार सिंह और राजकुमार कश्यप ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष प...