बांदा, फरवरी 12 -- बांदा। संवाददाता अतर्रा बार एसोसिएशन के दूसरे गुट का चुनाव निर्विरोध हो गया। चुनाव अधिकारी ने बताया कि सभी पदों पर उम्मीदवारों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। चुनाव अधिकारी वीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि ब्रह्मदत्त शुक्ला को अध्यक्ष, राजकुमार पाठक को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेंद्र कुमार दीक्षित को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार गुप्ता को महासचिव चुना गया। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राजेश रंजन त्रिपाठी, दुर्गादत्त पांडे निर्वाचित घोषित किए गए। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई देते हुए बार के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...