धनबाद, मई 11 -- धनबाद। बार्बी डांस अकादमी में रविवार को मातृ दिवस सांस्कृतिक उत्साह व गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। सभी बच्चों की माताओं को प्रशंसा-पत्र देकर सम्मानित किया गया। भारतीय संस्कृति और कला के संरक्षण में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। बार्बी डांस अकादमी की शिक्षिका सिमरन छाबड़ा ने कहा कि माताएं केवल अपने बच्चों का पालन-पोषण ही नहीं करतीं, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, संस्कार और कला से भी जोड़ती हैं। उनके सहयोग और प्रेरणा से ही बच्चे नृत्य जैसी सांस्कृतिक विद्याओं को सीखकर अपनी प्रतिभा को निखारते हैं। कार्यक्रम में केक कटिंग व सांस्कृतिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों व उनकी माताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- असर्फी हॉस्पिटल में मातृत्व का सम्मान यह भी पढ़ें- मातृत्व दिवस पर रंगारंग सा...