मोतिहारी, दिसम्बर 2 -- बनकटवा। अपर समाहर्ता मुकेश कुमार सिन्हा व एसडीएम सिकरहना साकेत कुमार ने मंगलवार को भारत नेपाल सीमा सहित अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान अपर समहर्ता श्री सिन्हा ने नोमेंस लैंड पर बने घरों को शीघ्र ही हटाने का निर्देश दिया। वही अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अधिकारी व कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की। उन्होंने आरटीपीएस काउंटर की कार्यप्रणाली, लंबित आवेदनों, दस्तावेजों के निस्तारण और कार्यालय व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने अतिक्रमण हटाने, भूमि मापी कार्य, दाखिल खारिज और परिमार्जन से संबंधित लंबित मामले को शीघ्र निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि भूमि से संबंधित मामलों में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्य निर्धारित अवधि में कार्य पूरे होने चाहिए। जिसे आम जनता को परेशानी नहीं हो। निरीक्षण क...