महाराजगंज, सितम्बर 25 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नेपाल सीमा पर निचलौल थाना क्षेत्र के चौकी शीतलापुर रेगहिया पुलिस की टीम ने चेकिंग के दौरान दो बोरी में 31 पीस सूट का कपड़ा तथा 39 पीस साड़ी बरामद किया है। बरामद कपड़े को कब्जे में लेकर कस्टम निचलौल को सुपुर्द कर दिया है। शीतलापुर चौकी प्रभारी सूरज तिवारी ने बताया कि बार्डर पर पिलर संख्या 501 के पास गांव धमऊर में चेकिंग के दौरान दो बोरियों में 31 पीस सूट का कपड़ा तथा 39 पीस साड़ी बरामद किया गया है। बरामद कपड़ा नेपाल भेजे जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने निगरानी शुरू की इसी दौरान टीम ने कार्रवाई करते हुए कपड़े बरामद किया है। उन्होंने बताया कि तस्कर बोरी को छोड़कर नेपाल भागने में कामयाब रहे। इस कार्रवाई से कपड़ा तस्करों में खलबली मच गई। पुलिस ने बरामद कपड़े को लेकर जांच पड़त...