लखीमपुरखीरी, जून 28 -- प्रवर्तन अधिकारी डॉ. कौशलेन्द्र ने बताया कि नेपाल बार्डर के तिकुनिया से खकरौला घाट तक अवैध रूप से संचालित वाहनों की जांच की गई। वाहन चेकिंग अभियान तिकुनिया पुलिस के साथ की गई। इस मार्ग पर बहुत दिनों से शिकायत मिल रही थी कि बिना परमिट के नेपाल से सवारिया लेकर के वाहन तिकुनिया आते हैं, जबकि इनका परमिट, टैक्स, फिटनेस सब कुछ खत्म है। अभियान के दौरान तीन यात्री वाहन सीज किए गए। इसमें से एक टाटा मैजिक गन्ने के खेत में था, उसको धक्का लगाकर थाने में लाया गया और सीज किया गया। इस टाटा मैजिक पर फिटनेस, परमिट, टैक्स कोई भी कागज वैध नहीं मिला। तय किया गया कि तिकुनिया पुलिस के सहयोग से प्रत्येक दसवें दिन इस मार्ग पर छापेमारी की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...