बार्क में वैज्ञानिक पद पर चयनित हुए अभिजीत
बलिया, जून 28 -- बैरिया। क्षेत्र के चकिया गांव निवासी अभिजीत सिंह का चयन देश के प्रतिष्ठित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र (बार्क) में वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। अभिजीत की उपलब्धि से उनके परिवार, गांव तथा पूरे जनपद में खुशी का माहौल है। अभिजीत ने कौशाम्बी से हाईस्कूल तथ्ज्ञा दिल्ली पब्लिक स्कूल प्रयागराज से इंटर की परीक्षा पास की। एनआईटी श्रीनगर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बी.टेक के बाद उन्होंने गेट की परीक्षा में ऑल इंडिया 128वीं रैंक हासिल की थी। अभिजीत के पिता अजय सिंह प्रयागराज में एक निजी कम्पनी में प्रबंधक हैं। यह भी पढ़ें- भोजपुर के अभय बार्क में वैज्ञानिक अधिकारी बने
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.