बेगुसराय, अप्रैल 13 -- गढ़हरा (बरौनी)। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रारंभिक पाठशाला राजकीयकृत बारो मध्य विद्यालय में जिला योगासन स्पोर्टस एसोसिएशन की ओर से जारी सात दिवसीय योग शिविर में बच्चों को योगाभ्यास की जानकारी दी जा रही है। योगाचार्य गुड़ाकेश कुमार ने शरीर को निरोग बनाए रखने के लिए स्कूली बच्चों को कई आसन बताए। इसमें अनुष्का कुमारी व सत्यराज प्रशिक्षण दे रहे हैं। मौके पर एचएम विजय कुमार सिंह, रविन्द्रनाथ ठाकुर, राकेश कुमार, पवन कुमार प्रकाश, सुबोध कुमार, रंजना झा, समा नौसिन आलम, वीणा कुमारी, अभय कुमार, राजेन्द्र कुमार, शिवांगी कुमारी, कृति कुमार महतो, बेला कुमारी मुर्मु, रेणु लता, अमित कुमार दास आदि थे। यह भी पढ़ें- मध्य विद्यालय रतौली में योगासन टेलेंट खोज कैम्प का शुभारम्भ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...