बेगुसराय, मार्च 15 -- गढ़हरा(बरौनी)। बरौनी नगर परिषद के बारो मुंशी टोला में स्थित आर्य समाज की चार कट्ठा दो धुर जमीन में बहुत जल्द यज्ञशाला और भव्य भवन बनाए जाएंगे। रविवार को उक्त जानकारी देते हुए जिला आर्य समाज प्रधान शिवजी आर्य, अध्यक्ष रविंद्र आर्य, मंत्री सुधीर आर्य, संयोजक संतोष आर्य, अधिवक्ता मनोज आर्य आदि ने बताया कि पता चला कि कुछ भू माफिया की नजर उक्त जमीन पर थी। समाज की ओर से इसकी घेराबंदी की गई। यहां मंदिर सन 1935 में स्थापित हुई थी। इसका मालिकाना हक आर्य समाज के पास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...