बेगुसराय, मार्च 9 -- गढ़हरा(बरौनी)। बारो में पूर्व मुखिया मो जफर आलम के नेतृत्व में रविवार की शाम इफ्तार पार्टी का आयोजन हुआ। बड़ी संख्या में मुस्लिम और हिंदू समुदाय के लोगों ने इस इफ्तार पार्टी में भाग लिया। इस मौके पर समाजसेवी मो अदनान, डॉ. संजीव भारती, प्रमोद सिंह, कुमार विनिताभ, मो. सदाब, मो. मोहसिन, मो. फहद, मो. शकील आदि सक्रिय रहे। लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद देकर आगामी ईद पर्व को शांति और सौहार्द तरीके से मनाने का संदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...