बेगुसराय, मार्च 21 -- गढ़हरा(बरौनी)। बारो बेल घाट स्थित निर्मित मंदिर में पंचमुखी पवनपुत्र हनुमान जी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके लिए भव्य प्रतिमा आयात की गयी है। समिति सदस्य रणधीर कुमार साह ने बताया कि 23 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा उपरांत प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान होना है। आयोजन समिति में रणधीर साह, नंदकिशोर गुप्ता, प्रमोद सिंह,बबलु साह,सुरो बाबा, विक्की पोद्दार, हरे राम गुप्ता, सेन्टू पोद्दार समेत बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण अभियान में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...