बारेसांड स्कूल में 3 घंटे चला हाई-वोल्टेज सर्प रेस्क्यू ऑपरेशन
लातेहार, मार्च 30 -- गारू प्रतिनिधि। बारेसांड स्कूल में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बच्चों ने स्कूल परिसर में सांप का केचुल देखा। केचुल मिलने के कुछ देर बाद ही वही सांप स्कूल की छत के एक कोने में छिपा हुआ दिखाई दिया, जिससे बच्चों और शिक्षकों के बीच भय का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे वनपाल परमजीत तिवारी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। करीब तीन घंटे तक चले इस कठिन अभियान के दौरान टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी, लेकिन अंततः परमजीत तिवारी और वनकर्मी अमन गुप्ता ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इस रेस्क्यू अभियान में वाइल्डलाइफर शेरा गुप्ता, ट्रैकर इमरान हाशमी, अमन गुप्ता, ग्रामीण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.