रांची, अप्रैल 12 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बारेडीह गांव में 32 वर्षीय सुदेश सिंह मुंडा ने शनिवार रात घर के भीतर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। रविवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। ग्रामीणों के अनुसार आत्महत्या का कारण पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक पूछताछ की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...