हरदोई, मार्च 14 -- सांडी। कस्बे में पटाखा बनाने के दौरान हुए बारूदी विस्फोट में झुलसी महिला ने लखनऊ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि दूसरी महिला का इलाज चल रहा है। मामले में पुलिस पहले ही विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति और देवर को जेल भेज चुकी है। 26 फरवरी को मोहल्ला खिड़किया निवासी खुर्शीद आतिशबाज के दो मंजिला मकान में पटाखा बनाने के दौरान विस्फोट हो गया था। हादसे में खुर्शीद की दो बहुएं साजिया पत्नी दिलशाद और रुबीना पत्नी इरशाद झुलस गई थीं। दोनों को लखनऊ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां शुक्रवार को साजिया की मौत हो गई। परिजन रात में शव घर ले आए और अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति दिलशाद को 77 हाथ से बने पटाखों और सामग्री के साथ तथा उसके भाई जावेद उ...